वाइडएंगल ऑफ लाइफ

महिलाओं पर कथन/कोट्स- नारी पर 21 quotes/slogan

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:। अर्थात, जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवता वास करते हैं। मनुष्य के व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक जीवन के संचालन में पुरुषों के साथ स्त्रियों की समान भूमिका होती है। अगर हम गौर से सोचकर देखें, मानव जीवन को आगे बढ़ाने में स्त्रियों की भागीदारी पुरुषों की तुलना में अधिक होती है। जीवन के संचालन में पुरुषों की तुलना में प्रकृति को महिलाओं का साथ अधिक चाहिए। जिस समाज में महिलाओं के महत्व को सम्मान नहीं मिलता वह समाज कभी संतुलित विकास नहीं कर पाता। महिला सशक्तीकरण केवल एक नारा नहीं है, इसे समाज की आवश्यकता बनना चाहिए। प्रस्तुत है जीवन में महिलाओं के महत्व और महिला सशक्तीकरण पर कुछ चुनिंदा अनमोल सुविचार –  ‘महिलाओं पर कथन/कोट्स- नारी-शक्ति पर 21 quotes/slogan’.

नारी-शक्ति कथन/महिलाओं पर कोट्स/सुविचार- quotes on women in Hindi

नारी-शक्ति सुविचार – Women Power Quotes/Slogans in Hindi

1.यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता:।

जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता वास करते हैं।

2.दुनिया की तरक्की तब तक संभव नहीं जब तक कि महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरती। एक डैने की मदद से कोई चिड़िया उड़ नहीं सकती। – स्वामी विवेकानंद

There is no chance of the welfare of the world unless the condition of women is improved. It is not possible for a bird to fly on one wing.
–Swami Vivekanand

3.स्त्री टी-बैग की तरह होती है; जिसे जब तक गर्म पानी में न डालो पता ही नहीं चलता कि कितनी कड़क है। (यानी, स्त्री की क्षमता की पहचान कठिन परिस्थितियों में होती है।)

A woman is like a tea bag; you never know how strong it is until it’s in hot water. –Eleanor Roosvelt   

4.नारी ही परिवार और समाज की केंद्रबिंदु है। -स्वामी विवेकानंद

Women are the pivot of family and community.
–Swami Vivekanand

5.मैं किसी समाज की प्रगति उस समाज में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से आंकता हूं। -बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर

I measure the progress of a community by the degree of progress women have achieved.
–Dr. B.R. Ambedkar

महिला शक्ति पर सुविचार/slogan

6.भीड़ का अनुसरण करने वाली महिला भीड़ के दायरे से अधिक नहीं जा पाती। अपने विवेक से चलने वाली महिला जीवन में वह मुकाम पा लेती है जहां कोई नहीं पहुंच पाता। -अल्बर्ट आइंस्टीन

The woman who follows the crowd will go no further than the crowd. The woman who walks alone is likely to find herself in places no one has ever been before. -― Albert Einstein

महिला सशक्तीकरण प्रेरक कथन – Women Empowerment Quotes/Slogans in Hindi

7.हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तीकरण कर सकते हैं। -स्वामी विवेकानंद

We can uplift and empower women considering the women of ancient India as ideal. -Swami Vivekananda

8.पुरुष अपना भाग्य निर्माण नहीं करता। उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य का निर्माण करती है। -कार्ल मार्क्स

9.एक पुरुष को शिक्षित करो; सिर्फ एक पुरुष शिक्षित होता है। एक नारी को शिक्षित करो; एक पीढ़ी शिक्षित होती है। -ब्रिगम यंग

You educate a man; you educate a man. You educate a woman; you educate a generation.
– Brigham Young

10.पुरुषों से बराबरी चाहने वाली महिलाएं अपना लक्ष्य खो देती हैं।-मर्लिन मुनरो

Women who seek to be equal with men lack ambition. –Marilyn Monroe

11.The most beautiful makeup of a woman is passion. But cosmetics are easier to buy.
–Yves Saint Laurent

महिलाओं का सबसे सुंदर श्रृंगार उनका अनुराग होता है। लेकिन श्रृंगार की वस्तुएं खरीदना आसान है। – ईव सेंट लॉरेंट

12.The fastest way to change society is to mobilize the women of the world. –Charles Malik

समाज को बदलने का सबसे तेज तरीका है दुनिया की महिलाओं को संगठित करना। -चार्ल्स मलिक

13.Trying to be a man is a waste of a woman.
–Coco Chanel

पुरुष होने की कोशिश करना स्त्रियों की बरबादी है। -कोको चैनल

14.You don’t have to be anti-man to be pro-woman. –Jane Galvin Lewis

महिला-समर्थक होने का अर्थ पुरुष-विरोधी होना नहीं है।
-जेन गैल्विन लेविस

महिलाओं पर कथन/कोट्स – Women Importance Quotes/Slogans in Hindi

15.Feminism isn’t about making women stronger. Women are already strong. It’s about changing the way the world perceives that strength.
–G.D. Anderson

नारीवाद का उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना नहीं है। महिलाएं तो पहले से ही मजबूत हैं। नारीवाद का असली उद्देश्य है महिलाओं की शक्ति के बारे में दुनिया की धारणा को बदलना। -जी.डी. एंडरसन

16.Well-behaved women seldom make history.
–Laurel Thatcher Ulrich

‘सुशील’ महिलाओं से शायद ही कभी इतिहास बदलता है।
-लॉरेल थैचर अलरिच

17.महिलाओं को कमजोर मानना अपराध है; यह पुरुषों का महिलाओं के प्रति अन्याय है। शक्ति का अर्थ यदि नैतिक/आत्मिक शक्ति से है तो महिलाएं पुरुषों से असीमित रूप से श्रेष्ठ हैं। -महात्मा गांधी

To call woman the weaker sex is a libel; it is man’s injustice to woman. If by strength is meant moral power, then woman is immeasurably man’s superior. –Mahatma Gandhi

18.महिलाएं पुरुष जितना सफल नहीं हो सकतीं, क्योंकि उनके पास सलाह देने वाली पत्नियां नहीं होतीं। -डिक वैन डाइक

Women will never be as successful as men because they have no wives to advise them. -Dick Van Dyke

19.महिलाएं प्यार के लिए बनीं हैं समझे जाने के लिए नहीं।
-ऑस्कर वाइल्ड

Women are made to be loved, not understood.
–Oscar Wild

20. जिस घर में औरतें खुले मन से मुस्कुराती हैं, खुशियांं वहांं दौड़ी चली आती हैं।

Happiness rushes to the house where women smile whole heartedly.

21.जब कोई पुरुष किसी स्त्री से प्यार करता है तो अपनी थोड़ी सी ख़ुशी ही देता है लेकिन जब कोई स्त्री प्यार करती है तो सबकुछ न्योछावर कर देती है।

22.जिय बिनु देह नदी बिनु वारि, तैसिअ नाथ पुरुष बिनु नारी! – गोस्वामी तुलसीदास

23.नारी को अबला कहना उसका अपमान करना हैं. – महात्मा गांधी

Exit mobile version