वाइडएंगल ऑफ लाइफ

For a simplified, aware and blissful life…
Menu
  • English
  • Photo Gallery
  • Uncategorized
  • आत्म-विकास
  • आरोग्य
  • इतिहास-संस्कृति-पर्यटन
  • प्रकृति
  • प्रेरक लघुकथाएं
  • प्रेरणा
  • रोचक तथ्य
  • सफल लोगों की कहानी
  • सुविचार/हिंंदी Quotes

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit

Join Us Now For Free
Home
आरोग्य
सहजन/मुनगा के फायदे – मोरिंगा के औषधीय गुणों के राज 
आरोग्य

सहजन/मुनगा के फायदे – मोरिंगा के औषधीय गुणों के राज 

admin July 24, 2019

बेंगलुरू के वैज्ञानिकों ने खोजे सहजन के औषधीय गुणों के राज

भारतीय रसोई में सदियों से इस्तेमाल होने वाले मोरिंगा (Moringa oleifera) या सहजन के औषधीय गुण भारतीयों के लिए नए नहीं हैं। आयुर्वेद सहजन वृक्ष के प्रत्येक हिस्से के औषधीय गुण बताता है। कैंसर और डायबिटीज सहित कई रोगों से बचाने में सहजन की उपयोगिता भी मालूम हुई, लेकिन जो कमी थी वो यह कि अब तक हम यह नहीं जानते थे कि सहजन के इन चमत्कारी औषधीय गुणों के वैज्ञानिक कारण क्या हैं। आइए प्रस्तुत आलेेेेख ‘सहजन/मुनगा के फायदे – मोरिंगा के औषधीय गुणों के राज’ में जानते हैं सहजन/मुनगा के छिपे औषधीय गुणों के राज क्या हैं।

सहजन/मुनगा के फायदे - सहजन के गुण
सहजन/मोरिंगा

बेंगलुरू के नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च (NCBS) के वैज्ञानिकों ने यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रांस-डिसिप्लिनरी हेल्थ साइंसेंज एंड टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर सहजन के ऊपर दुनिया का पहला ऐसा रिसर्च किया है जिससे सहजन के औषधीय गुणों के लिए जिम्मेदार बायोकेमिकल कारकों की पहचान हुई।

सहजन पर हुए दुनिया के इस पहले रिसर्च में सहजन के पेड़ के विभिन्न अंगों- पत्ते, फूल और फल में 5 औषधीय गुण वाले अणु (Molecules) खोजे गए।

सहजन/मुनगा के गुणों के राज – सहजन के पाए जाने वाले 5 औषधीय Molecules-

1.Moringin (मोरिंजिन)
यह वसा (lipid) के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है जिससे शरीर का वजन कम होता है, शरीर में हॉर्मोनों का संतुलन सुधरता है और इससे डायबिटीज नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

2.Kaempferol (कैंफेरोल)

यह एक कैंसर-रोधी पदार्थ है जो शरीर के किसी भी अंग के कैंसर-ग्रस्त होने की संभावना को कम करता है।

3.Quercetin (कोर्सिटीन)

शरीर के मेटाबॉलिज्म यानी शरीर के अंदर होने वाली जैव-रासायनिक क्रियाएं (चयापच) को दुरुस्त रखता है।

4.Oleanolic acid &
5.Ursolic acid

ये दोनों पदार्थ कैंसर-रोधी, अल्सर-रोधी और एंटी-वायरल गुणों से युक्त हैं। Oleanolic acid जैतून के तेल में भी पाया जाता है।

सहजन/मोरिंगा
सहजन या मोरिंगा

बेंगलुरु के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस शोध में सहजन के RNA के व्यवहार का स्टडी किया गया। इस अध्ययन में सहजन की जड़, तना, पत्ती, फूल और बीज के टिश्यू से प्राप्त आरएनए शामिल किया गया। इन पांच टिश्यूज (ऊतकों) में से कुल 36 जीन पहचाने गए।

इस रिसर्च टीम की प्रमुख और NCBS की कॉम्प्युटेशनल बायोलॉजिस्ट आर. सौदामिनी द्वारा डेकन हेरल्ड पत्रिका को दिए एक इंटरव्यू के अनुसार सहजन के औषधीय गुणों के लिए जिम्मेदार एंजाइमों की खोज से जीनोमिक्स के महत्व का पता चलता है। इनका इस्तेमाल यदि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाए तो सहजन की पत्तियों से वाटर प्यूरिफिकेशन किया जा सकता है और इस तरह बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इस सहजन की बड़ी भूमिका हो सकती है।

सहजन स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले गुणों का खजाना है। विदेशों में इसे ‘सुपर फुड’ कहा जा रहा है। ऐसी कोई अन्य कुदरती खाद्यपदार्थ नहीं है जिसमें इतने सारे विटामिन और मिनरल एक साथ पाए जाएं। इसमें कुछ मात्रा में कर्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन और फैट तो थोड़ी-थोड़ी मात्र में है ही लेकिन जो सबसे बड़ा खजाना इसके पास है वह  विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल्स का।

सहजन/मुनगा के फायदेमंद तत्व – USDA- युनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीलकल्चर के न्यूट्रीशन डेटाबेस के अनुसार-

सहजन में भारी मात्रा में विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5, विटामिन B6, विटामिन B9, विटामिन C, विटामिन E के अलावा भरपूर कैल्सियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक पाए जाते हैं।

इन सभी पोषक तत्वों की मात्रा सहजन की फली की तुलना में इसकी पत्तियों में अधिक पाई जाती है। सहजन की पत्तियों में पालक की तुलना में 40 गुना अधिक आयरन और 100 गुना अधिक कैल्सियम पाया जाता है।

  •  नंगे पैर चलने के 11 फायदे और उनकी वैज्ञानिकता

SHARE

  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • LinkedIn
  • Tumblr
  • Pinterest

Like this:

Like Loading...

Related

Share
Tweet
Email
Prev Article
Next Article

Related Articles

स्वस्थ जीवन कैसे जिएं-स्वस्थ रहने के 7 सबसे आसान उपाय
स्वस्थ जीवन हमारा अधिकार है और मानव-गरिमा का आधार भी! …

स्वस्थ जीवन कैसे जिएं-स्वस्थ रहने के 7 सबसे आसान उपाय

दिनमें सोने के फायदे- Benefits of day sleeping in Hindi
दोपहर में सोने के फायदे – Benefits of day sleeping …

दिनमें सोने के फायदे- Benefits of day sleeping in Hindi

About The Author

admin

फलसफा यही कि चलते रहना, सीखते रहना और बांटते रहना। अपने बारे में मुझे लगता है यही काफी है, बाकी हम भी आपकी तरह ही हैं।

2 Comments

  1. Uday

    Thanks a lot for providing very useful information.

    July 25, 2019
  2. Sumit Singh

    Drum stick ke guno ki kaafi jaanakaaree mili is aalekh se…

    July 25, 2019
  3. Pingback: विटामिन सी स्वास्थ्य के लिए जरूरी क्यों? - इनफोनेटहिंदी (infonethindi.com)
    April 30, 2023

Leave a ReplyCancel reply

  • प्लास्टिक के नुकसान
    प्लास्टिक के नुकसान : पर्यावरण के लिए खतरा
  • वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी
    वृक्ष मानव विश्वेश्वर दत्त सकलानी ने लगाए थे 50 लाख पेड़…
  • कोकरे बेल्लूर : जहां है हर आंगन प्रवासी प्रक्षियों का बसेरा
  • कन्याकुमारी : सुदूर दक्षिण जहां से शुरू होता है भारत…
  • Motivational story in hindi - लघुकहानी
    लघुकहानी-Motivational story Hindi : लक्ष्य की एकाग्रता
  • एक कहानी बहुत छोटी सी : एक अनोखी लघुकथा…
  • इंटरनेट वोटिंग भारत के लिए कितना जरूरी…
  • साइकिल यात्रा : एक अनोखी प्रेम कहानी
  • भारतीय संविधान के रोचक तथ्य- Constitution facts in Hindi
    संविधान के रोचक तथ्य- संविधान पर महत्वपूर्ण जानकारी
  • स्टीव वोज़नियाक-स्टीव जॉब्स : Apple Computers की कहानी
  • किसानों की सक्सेस स्टोरी : 10 किसान जिन्हें मिला ‘पद्मश्री’…
  • कल्पना सरोज की सक्सेस स्टोरी, 0 से $100 मि. की यात्रा
  • दिन में सोने के फायदे - दोपहर में सोने के फायदे
    दिनमें सोने के फायदे- Benefits of day sleeping in Hindi
  • गांधीजी के प्रेरक प्रसंग
    गांधीजी के प्रेरक प्रसंग: दो किस्से जो बताते हैं कितने हाजिरजवाब और विनोदी थे महात्मा गांधी…
  • बेस्ट इनवेस्टमेंट! अच्छा रिटर्न चाहिए तो यहां करें निवेश…
  • निराशा भरे कठिन समय में क्या करें
    निराशा से कैसे निकलें बाहर- 8 प्रैक्टिकल उपाय
  • प्रेरक लघुकथा : अपना मूल्य…
  • भारत की जैव-विविधता के आंकड़े-Biodiversity of India…
  • क्यों मिला इस ‘चाय वाले’ को पद्मश्री सम्मान…
  • स्वाइन फ्लू (swine flu) : लक्षण, उपचार और बचने के उपाय…
  • कर्नल सैंडर्स और KFC : 65 की उम्र में सफलता की कहानी…
  • फिलॉसफी ऑफ लव : प्रेम क्या है, जानिए नए नजरिए से
  • प्रेरक लघुकथा : सुंदरता और कुरूपता की कहानी…
  • Exam Phobia (इग्ज़ैम फोबिया): परीक्षा का डर कैसे करेंं दूर…
  • असफलता के 12 कारण : हम असफल क्यों होते हैं
  • भारत के प्राचीन सूर्य मंदिर- 12 ancient Sun temples.
  • जम्मू-कश्मीर : कुछ बातें जो हमें जरूर जाननी चाहिए…
  • पेट के लाभदायक बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक आहार
  • हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य
    हिंदी पर रोचक जानकारी : हिंदी भाषा के important facts
  • प्रेरक कहानी : साधु की अनमोल सीख…
  • कामाख्या मंदिर गुवाहाटी असम- Kamakhya Temple guwahati, assam
    कामरूप कामाख्या मंदिर, गुवाहाटी (असम) : तंत्र साधना की सर्वोच्च स्थली…
  • Red Avadavat - small Indian birds / भारत की नन्ही चिड़िया
    भारत की 6 नन्ही चिड़ियां (6 small Indian birds)…
  • स्वस्थ रहने के सबसे आसान 7 उपाय
    स्वस्थ जीवन कैसे जिएं-स्वस्थ रहने के 7 सबसे आसान उपाय
  • nature quotes in hindi - prakriti par quotes
    प्रकृति के प्रेरक कथन : 20 Best Nature Quotes in Hindi
  • डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक कथन
    एपीजे अब्दुल कलाम के कथन -APJ Kalam’s thoughts in Hindi
  • असफलता पर अनमोल विचार - प्रेरक कथन/ quotes
    असफलता पर प्रेरक कथन : असफलता पर Quotes in Hindi
  • सफलता पर कोट्स / सफलता पर प्रेरक कथन
    सफलता/कामयाबी पर quotes : सफलता सुविचार/प्रेरक कथन
  • संत तुकाराम के शिक्षा - प्रेरक प्रसंग
    प्रेरक प्रसंग – संत तुकाराम की सीख…
  • दुनिया के प्रमुख धर्म
    दुनिया के प्रमुख धर्म- major religions in Hindi-1
  • दुनिया के प्रमुख धर्म
    विश्व के प्रमुख धर्म- major religions in Hindi- 2
  • ऊटी (Ooty)
    ऊटी (Ooty)-उदगमंडलम: दक्षिण का सबसे ऊंचा हिलस्टेशन
  • प्रेरक लघुकथा : फकीर का फैसला
    रोचक लघुकथा : फकीर का फैसला…
  • महात्मा बुद्ध के कथन / बुद्ध के वचन
    बुद्ध के कथन: महात्मा बुद्ध के 21 अनमोल वचन
  • तिरुवन्नमलई- अरुणाचल शिव और महर्षि रमण की नगरी  
  • एल्युमिनियम के बरतन
    एल्युमिनियम के बर्तन नुकसानदेह हैं स्वास्थ्य के लिए?
  • Sunset in Kumaun, near Almora
    Uttarakhand : My first encounter with Himalayan life
  • लघुकथा - महल और झोपड़ी, hindi short story
    लघुकथा – महल और झोपड़ी : एक जीवन, दो रंग
  • हिंदी लघुकथा
    लघुकथा – पाठशाला : बालक की सहज वृत्ति…
  • चमकी बुखार - acute encephalitis syndrome-AES in hindi
    चमकी बुखार : हाइपोग्साइसीमिक एनसेफ्लोपैथी/ एक्यूट एनसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (AES)
  • 14 अनमोल प्रेरक कथन : स्लाइड शो

वाइडएंगल ऑफ लाइफ

For a simplified, aware and blissful life…
Copyright © 2025 वाइडएंगल ऑफ लाइफ
Theme by MyThemeShop.com

Ad Blocker Detected

Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please consider supporting us by disabling your ad blocker.

Refresh
 

Loading Comments...
 

    %d