वाइडएंगल ऑफ लाइफ

नारी-सशक्तीकरण पर Slogan/नारा

नारी और पुरुष जीवन रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। नारी के बिना मानव जीवन असंभव है। पुरुष को जन्म देने और उसका पोषण करने से लेकर उसके संपूर्ण जीवन को दिशा देने, संवारने और सफल बनाने में स्त्री की भूमिका अनिवार्य होती है। महिलाओं को अगर पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलने दिया जाए तो परिवार, समाज और संपूर्ण राष्ट्र निर्बाध प्रगति की राह पर आगे बढ़ता है। सामाजिक परिवर्तन समाज में महिलाओं की स्थिति को बदले बिना नहीं लाया जा सकता। इतिहास गवाह है दुनिया की कोई क्रांति महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं हुई है। महिलाओं का शिक्षित, सशक्त और सम्मानित होना किसी भी समाज और देश की संपूर्ण खुशहाली के लिए अपरिहार्य है। नारी-सशक्तीकरण पर Slogan/नारा (Women’s day slogans in Hindi) का यह संकलन नारी की महत्ता और गरिमा को रेखांकित करने के साथ-साथ और उनके उत्थान का महत्व दर्शाता है।

[Women’s day slogans in Hindi]

महिलादिवस के बेस्ट स्लोगन/नारे-Women’s day slogans in Hindi

1.“सशक्त नारी सुखी परिवार!”

2.“नारी का करना सम्मान तभी बनेगा देश महान!”

3.“मैं भी छू सकती आकाश मौके की है मुझे तलाश!”

4.“महिलाओं का जो करे अपमान, वह पुरुष है पशु समान!”

5.“बराबरी का साथ निभाएं, महिलाएं अब आगे आएं!”

महिलाओं / नारी-शक्ति पर कोट्स (प्रेरक कथन) पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

6.“सशक्त नारी, सशक्त समाज!”

7.“हौसले से भरती है ऊंची उड़ान, ना शिकायत न कोई थकान!”

8.“नारी में है शक्ति सारी, ना समझो उसको बेचारी!”

9.“महिलाओं ने ठाना है, सशक्तीकरण अपनाना है!”

10.“नारी को शिक्षा, सम्मान; इससे होगा देश महान!”

नारी-सशक्तीकरण पर Slogan/नारा – Slogans on Women in Hindi

11.“शिक्षा, समता और सम्मान हर नारी को करें प्रदान!”

12.“महिलाओं का करें सम्मान, इसमें ही है पुरुष का मान!”

13.“नारी देश की भाग्य रेखा है, उसे खतरे में न डालें!”

14.“महिलाओं की प्रगति, परिवार की उन्नति!”

15.“शिक्षित महिला, सशक्त राष्ट्र!”

16.“महिलाओं का पोषण, नारी सशक्तीकरण!”

[नारी-शक्ति पर slogan]

17.”मैं अबला नादान नहीं, दबी हुई पहचान नहीं”!

18.“औरत मकान को घर बनाती है!”

19.“नारी को अबला कहना उसका अपमान करना है!” 

20.“महिलाओं को ना समझो बेकार, जीवन का यही है आधार”!

21.“महिलाओं की खुशहाली समाज की खुशहाली का पैमाना है!”

वाइड एंगल में और पढ़ें-

Exit mobile version