वाइडएंगल ऑफ लाइफ

हिंदी पर रोचक जानकारी : हिंदी भाषा के important facts

हिंदी भाषा के बारे में रोचक तथ्य

भारत की official language, यानी राजभाषा हिंदी भारत में प्रयोग की जाने वाली सबसे बड़ी भाषा है। आज इसे हम भारत में आम आदमी की संपर्क भाषा (Lingua Franca) कह सकते हैं। कम या अधिक, भारत के सभी राज्यों में लोग हिंदी से कुछ न कुछ परिचित जरूर होते हैं। प्रस्तुत आलेख- ‘हिंदी पर रोचक जानकारी : हिंदी भाषा के कुछ important facts’ में आइए जानते हैं, राजभाषा हिंदी के बारे में कुछ जानी और अनजानी बातें।

हिंदी भाषा के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य : हिंदी भाषा पर महत्वपूर्ण जानकारी

भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची (8th schedule to the Indian constitution) में अंग्रेजी और हिंदी सहित कुल 23 भाषाओं को भारत की अधिकृत भाषा (official language) का दर्जा प्राप्त है। हिंदी भाषा भारत की राजभाषा है। भारत की किसी भी भाषा को भारत की ‘राष्ट्रभाषा’ का दर्जा प्राप्त नहीं है। हिंदी और अंग्रेजी भारत सरकार की दो राजभाषाएं हैं, यानी- ‘सरकारी काम-काज की भाषा’।

हिंदी पर रोचक जानकारी – हिंदी भाषा के महत्वपूर्ण तथ्य

हिंदी भाषा के रोचक तथ्य: 2011जनगणना के अनुसार भारत में हिंदी की स्थिति

आंकड़ों के अनुसार हिंदी 53 करोड़ लोगों की प्राथमिक भाषा (first language) है। 14 करोड़ लोग इसे अपनी दूसरी भाषा के रूप में बोलते हैं और 2.5 करोड़ लोग ऐसे भी हैं जो इसे अपनी तीसरी भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

यानी, 121 करोड़ की आबादी वाले इस देश में कुल 69 करोड़ से अधिक लोग हैं जो किसी न किसी रूप में हिंदी जानते-समझते हैं और अभिव्यक्ति में इसका प्रयोग करते हैं। इस तरह, यहां हम व्यापक हिंदी की चर्चा कर रहे हैं उसमें हिंदी के क्लासिकल संस्करण के साथ-साथ बोलचाल की मिश्रित हिंदी भी शामिल है।

प्राथमिक भाषा के रूप में 53 करोड़ का उपरोक्त आंकड़ा हिंदी को राज्य-भाषा के रूप में अधिकृत दर्जा देने वाले उत्तर भारतीय राज्यों की जनसंख्या पर आधारित है। हालांकि, ध्यान दिया जाना चाहिए कि उन राज्यों में हिंदी राज्य-भाषा होने के बावजूद मातृभाषा के रूप में घरेलू बोलचाल, और स्थानीय स्तर पर संवाद के लिए स्थानीय बोलियां आज भी व्यापक प्रचलन में हैं।

मतलब यह कि अधिकृत हिंदी वाले राज्यों में लिखने-पढ़ने, शिक्षा और सरकारी कामकाज के लिए अधिकृत रूप से हिंदी प्रयुक्त होती है, लेकिन बोलचाल में हिंदी के साथ-साथ बड़े पैमाने पर स्थानीय बोलियों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए, मूल मातृभाषा (नेटिव लैंग्वेज) के रूप में हिंदी के आंकड़े देना मुश्किल है।

विश्व में हिंदी भाषा का स्थान : Global Hindi

हिंदी पर रोचक जानकारी : हिंदी भाषा के कुछ important facts

भारत से बाहर भी कई देशों में बड़ी संख्या में हिंदी-भाषी लोग रहते हैं। भारत के बाहर सबसे अधिक नेपाल में 80,000,00 लोग हिंदी भाषी हैं

संयुक्त राज्य अमेरिका में 6.50 लाख (द हिंदू, नवंबर’04, 2015), मॉरीसस में 4.50 लाख, फिजी 3.80 लाख, द. अफ्रीका में 2.50 लाख, सूरीनाम में 1.50 लाख, युगांडा में 1 लाख, कनाडा में 1 लाख, ब्रिटेन में 46 हजार, न्यूजीलैंड में 20 हजार, जर्मनी में 20 हजार, त्रिनिडाड और टोबैगो में 16 हजार, सिंगापुर में 3000 हजार हिंदी जानने वाले लोग रहते हैं। इसके अलावा पाकिस्तान, अरब देश, दुबई आदि में भी हिंदी भाषी जनसंख्या मौजूद हैं।

किसी भी भाषा को बोलने वाले लोगों के आंकड़े दो आधार पर लिए जा सकते हैं- (i) मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या (ii) मातृभाषा + द्वितीयक भाषा (सेकेंडरी लैग्वेज/secondary language) के रूप में बोलने-समझने वालों की संख्या।

मातृभाषा यानी नेटिव लैंग्वेज (native language) के लिहाज से दुनिया में मैंडारिन, अंग्रेजी और स्पेनिश के बाद हिंदी चौथे नंबर पर आती है।

बोलने-समझने वाले लोगों की कुल संख्या के लिहाज से हिंदी विश्व की तीसरी सबसे बड़ी भाषा है।

पहले स्थान पर अंग्रेजी (इसे दुनिया के 1.5 अरब लोग किसी न किसी रूप बोल-समझ लेते हैं) और दूसरे स्थान पर चीन की मैंडरिन भाषा (लगभग 1 अरब से अधिक) है। हिंदी के बाद विश्व की सबसे बड़ी भाषा स्पेनिश है।

हिंदी के रोचक तथ्य : हिंदी भाषा की खूबियां

अंग्रेजी से अलग, अन्य भारतीय भाषाओं की तरह हिंदी भाषा की सबसे बड़ी तकनीकी खूबी है इसके प्रत्येक अक्षर (letter) का एक निर्धारित उच्चारण होना। जबकि, अंग्रेजी और दुनिया की कई अन्य भाषाओं में एक ही अक्षर के अलग-अलग शब्दों में अलग-अलग उच्चारण हो सकते हैं।

हिंदी इस मामले में अंग्रेजी की तरह एक समृद्ध भाषा है कि इसके शब्दकोश में कई भाषाओं से शब्द लिए गए हैं। हिंदी के ज्यादातर शब्द भारत की अन्य भाषाओं, स्थानीय बोलियों, संस्कृत, पाली, प्राकृत, फारसी, अंग्रेजी, अरबी, तुर्की, ग्रीक, चीनीचीनी, पुर्तगाली आदि भाषाओं से लिए गए हैं। ‘रिक्शा’ शब्द जापानी भाषा का है। स्वयं ‘हिंदी’ फारसी भाषा का शब्द है। दूसरी भाषाओं के शब्द आत्मसात करना हिंदी की एक बड़ी खूबी है।

आज भी, आम लोगों और बड़ी संख्या में निम्न आय वाले मिहनतकश समूह में अंग्रेजी का प्रसार नगण्य होने से हिंदी देश भर के आम आदमी की सबसे प्रमुख संपर्क भाषा (Lingua Franca) के रूप में काम करती है। इसकी बानगी आप बंगलौर जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में आसानी से देख सकते हैं जहां आपको केरल से आए बेकरी दुकानदार के साथ बंगाली ग्राहक हिंदी में संवाद करते मिल जाएंगे।

कंप्यूटर-फ्रेंडली भाषा के रूप में हिंदी का प्रयोग आसान होने की वजह से हिंदी ने बड़ी तेजी से इंटरनेट पर अपनी जगह बनाई है। अप्रैल 2008 में गूगल के इंडिया मार्केटिंग विंग के अनुसार ‘हिंदी इंटरनेट यूजर्स की संख्या 2011 में 10 करोड़ थी जो 2017 में बढ़कर 50 करोड़ तक जा पहुंची। इंटरनेट पर हिंदी में सामग्री उपयोग करने की वृद्धि 94% पाई गई है।

हिंदी की सबसे बड़ी खूबसूरती इस बात में है कि दूसरी मातृभाषाओं के लोग हिंदी को सहजता से अपने अंदाज में भी बोल लेते हैं। और यकीनन, ऐसी हिंदी क्लासिकल हिंदी की तुलना में कम सुंदर नहीं लगती! बंगाली और बिहारी लहजे में, कश्मीरी लहजे में या फिर दक्षिण भारतीय लहजे में बोली गई हिंदी आप सुनें… कितनी प्यारी लगती है, नहीं?

 आंकडों में भारत की 23 प्रमुख भाषाएं

 

भाषा

प्राथमिक भाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या (करोड़ में लगभग)

दूसरी भाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या (करोड़ में लगभग)

तीसरी भाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या (करोड़ में लगभग)

कुल (करोड़ में लगभग)

1.

हिंदी

52.83

14

2.5

69

2.

अंग्रेजी

.260

8.3

4.6

13

3.

बंगाली

9.72

.9

.1

10.7

4.

मराठी

8.3

1.3

.3

9.9

5.

तेलुगु

8.11

1.2

.1

9.5

6.

तमिल

6.9

.7

.1

7.7

7.

गुजराती

5.55

.4

.1

6

8.

उर्दू

5.07

1.1

.1

6.3

9.

कन्नड़

4.37

1.4

.1

5.9

10.

ओडिया

3.75

.5

.003

4.3

11.

मलयालम

3.48

.005

.002

3.487

12.

पंजाबी

3.31

0.003

0.0003

 

13.

असमी

1.53

 

 

 

14.

मैथिली

1.36

 

 

 

15.

संथाली

0.74

 

 

 

16.

कश्मीरी

0.68

 

 

 

17.

नेपाली

0.29

 

 

 

18.

सिंधी

0.28

 

 

 

19.

डोगरी

0.26

 

 

 

20.

कोंकणी

0.23

 

 

 

21.

मणिपुरी या मैती

0.18

 

 

 

22.

बोडो

0.15

 

 

 

23.

संस्कृत

24,821

 

 

 

यह भी जानें

Exit mobile version